सीमा पर नेपाल पुलिस के साथ झड़प में भारतीय युवक की मौत, एक और लापता

Updated : Mar 05, 2021 07:55
|
RAVIRAJ

पीलीभीत में सीमा पर नेपाल पुलिस की फायरिंग में एक भारतीय युवक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति लापता है.मामला शराब की तस्करी का बताया जा रहा है. घटना के बाद सीमा पर फोर्स पूरी तरह अलर्ट है. मौके पर एसडीएम, सीओ और अन्य पुलिस बल मौजूद है. पीलीभीत के एसपी जय प्रकाश ने कहा कि नेपाल सीमा पर वहां की पुलिस के साथ किसी बात को लेकर तीन स्थानीय लोगों की झड़प हुई थी. इस दौरान नेपाल पुलिस की गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. उसका शव नेपाल के अस्पताल में ही है. भारतीय सीमा में भाग आए व्यक्ति की तलाश की जा रही है. उससे पूछताछ के बाद पूरी घटना की जानकारी हो सकेगी.

PilibhitNepalBorder

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या