अफगान (Afghanistan) सैनिकों और तालिबानी (Taliban) लड़ाकों के बीच संघर्ष में कवरेज के दौरान मारे गए पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी (Danish Siddique) का शव रेडक्रॉस सोसाइटी को सौप दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने शव को सौंपे जाने की जिसकी सूचना भारत को भी दे दी है. भारतीय अधिकारी पत्रकार के शव को वापस लाने के लिए काम भी कर रहे हैं.
बता दें कि, समाचार एजेंसी रॉयटर के लिए काम करने वाले दानिश सिद्दीकी बीते कई दिनों से अफगानिस्तान में सेना और तालिबानी लड़ाकों के बीच जारी संघर्ष को कवर कर रहे थे. गुरुवार रात कंधार (Kandahar) में इन दोनों के बीच हुई क्रॉस फायरिंग में दानिश की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें । भारत के फोटो जर्नलिस्ट Danish Siddiqui की अफगानिस्तान में तालिबान ने की हत्या, मीडिया जगत में शोक