देश में आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम लोगों को मामूली राहत मिली है. चार दिन बाद फिर एक बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती हुई है. मंगलवार को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ. इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये पर लीटर जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये और डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है.