पेट्रोल-डीजल की 'आग' बरकरार, 2021 में ईंधन के दाम 43 बार बढ़े

Updated : Jun 03, 2021 20:14
|
Editorji News Desk

देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं. जनवरी से लेकर अब तक इनकी कीमतों में 43 बार बढ़ोतरी ( 43 Times Price Increased) की जा चुकी है. जबकि मात्र 4 बार इनकी कीमतों में मामूली कटौती हुई. अभी देश के 135 शहरों में पेट्रोल (Petrol) की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुकी है. इसमें अधिकतर शहर राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के हैं. जनवरी 2021 की शुरुआत से अब तक पेट्रोल की कीमत में 10.78 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है. जबकि डीजल (Diesel) की कीमत 11.51 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है. 

अब अगर इसका राजनीतिक एंगल देखें तो मार्च और अप्रैल में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुच्चेरी के विधानसभा चुनावों के चलते ईंधन के दाम बिलकुल नहीं बढ़े. बल्कि मार्च में ईंधन के दाम 3 बार और अप्रैल में 1 बार कम हुए. विधानसभा चुनावों का परिणाम 2 मई को आया. इसके बाद से ईंधन के दाम 16 बार बढ़ चुके हैं.

DieselPetrol Diesel PricePetrol and dieselPetrol

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study