Updated : Jun 10, 2019 11:30
|
Editorji News Desk
यूपी के इटावा के बलरई रेलवे स्टेशन पर खड़े अवध एक्सप्रेस के चार यात्रियों की राजधानी की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन घायल हो गए। अवध एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से बांद्रा टर्मिनल जा रही थी। बलरई स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अवध को लूप लाइन पर खड़ा करके कानपुर की ओर से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को पास कराया जा रहा था।