ठंड की वजह से जहां लोग घरों में दुबके बैठे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो माइनस 20 डिग्री के तापमान में बर्फीले पानी में डुबकियां लगा रहे हैं. बर्फीले पानी में तैरते लोगों की ये तस्वीर है रूस की राजधानी मॉस्को की. बर्फीले पानी में स्विमिंग करने वाले ये लोग 'Ice swimmers' कहलाते हैं. इनका मानना है कि, बर्फ जैसे ठंडे पानी की मदद से उन्हें ठंड में बचने में मदद मिलती है और इससे उनकी ओवरऑल हेल्थ भी सुधरती है. ये लोग नहाने के लिए पोशाक पहन कर कुछ देर पुशअप करते हैं, खुली हवा में स्कावट्स मारते हैं और फिर पानी में डुबकी लगाते हैं.