Pegasus Spying Case: IT मामलों की संसदीय समिति ने लिया संज्ञान, 28 जुलाई को बैठक में सरकार से होंगे सवाल

Updated : Jul 21, 2021 14:42
|
Editorji News Desk

Pegasus Spying मामले में IT मामलों की संसदीय समिति 28 जुलाई को एक अहम बैठक करने जा रही है. कमेटी की ये बैठक नागरिक डेटा सुरक्षा और सिक्योरिटी विषय पर होगी और इसमें आईटी मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सदस्य भी मौजूद रहेंगे. इस समिति के अध्यक्ष कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) हैं और इस मामले पर अपना रुख वो पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं.

शशि थरूर ने कहा कि- यह साबित हो गया है कि भारत में जांचे गए फोन में पेगासस का अटैक था, क्योंकि यह उत्पाद केवल सरकार को बेचा जाता है लिहाजा सवाल उठता है कि कौन सी सरकार? अगर भारत सरकार कहती है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया, किसी और सरकार ने किया, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है.

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पैनल ने इजरायली स्पाइवेयर का मुद्दा उठाया है. साल 2019 में व्हाट्सएप की खामियां सामने आने के बाद भी पैनल ने संबंधित विभागों से इस मुद्दे के बारे में सुना था.

Pegasus spywarePegasusParliamentary Committee

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?