पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. उन पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिज़वी ने मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है. दरअसल, शोएब ने उमर अकमल पर लगे 3 साल के बैन को लेकर अपने यू-ट्यूब शो में रिज़वी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की थी. अपने शो में शोएब ने तफज्जुल रिज़वी के लिए नीच, नालायक और दो टके का वकील जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. शो में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ के शब्दों के इस चयन से न सिर्फ रिज़वी बल्कि पूरा पाकिस्तान बार काउंसिल खफा है. PCB ने भी इसे अनुचित और अपमानजनक करार दिया. वहीं रिज़वी ने मानहानि ठोकने के अलावा क्रिमिनल एक्ट के तहत भी केस दर्ज कराया है.