Chinese Out From Paytm: ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) जल्द ही अपना आईपीओ (IPO) उतारने की तैयारी में है, इसके मद्देनजर कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने बोर्ड में सभी चीनी नागरिकों (Chinese Citizen) को हटाकर अमेरिकी और भारतीयों को जगह दी है. ख़बर के मुताबिक, पेटीएम के निदेशक मंडल (Board of Directors) में अब कोई भी चीनी नागरिक नहीं है. हालांकि, कंपनी के शेयर होल्डिंग्स (Share Holdings) में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
बता दें कि पेटीएम ने शेयर्स के जरिए 16,600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसको लेकर कंपनी 12 जुलाई को होने वाली जनरल मीटिंग (General Meeting) में मंजूरी ले सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस कदम से कंपनी का कैपिटल इवोल्यूशन (Capital Evolution) 1.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.