भारत में बचत के लिए सबसे पॉपुलर इन्वेस्टमेंट टूल फिक्स्ड डिपॉजिट यानि FD ही है. लेकिन बीते कुछ वक्त में देश के सभी बड़े बैंकों ने अपनी एफडी दरों में गिरावट की है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस दौर में भी 7 परसेंट ब्याज पर एफडी की सुविधा मुहैया करा रहे हैं. दरअसल, Paytm पेमेंट्स बैंक भी एफडी करने की सुविधा देता है.
हालांकि Paytm को फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा देने की इजाजत नहीं है. इसलिए इसने इंडसइंड बैंक के साथ पार्टनरशिप की है. हालांकि ब्याज की दरें इंडसइंड बैंक तय करती हैं.
Paytm पेमेंट्स बैंक में एफडी का मैच्योरिटी पीरियड 13 महीने है और इस पर 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है.