Pavitra Rishta 2.0 Trailer: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'पवित्र रिश्ता 2.0' का ट्रेलर फैंस के साथ शेयर किया है. 2 मिनट 43 सेकेंड के इस ट्रेलर में प्यार और टकराव को दिखाया गया है. ट्रेलर में अंकिता अपने पुराने अवतार में नजर आ रही हैं, जबकि शाहीर शेख को वही लुक दिया गया है जो पहले सीजन में सुशांत सिंह राजपूत का था.
शो का प्रीमियर ZEE5 पर 15 सितंबर से होगा. एक तरफ जहां फैंस शो की तारीफ कर रहे हैं वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ट्रेलर को देख कर उन्हें मिस कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि सुशांत की जगह कोई और नहीं ले सकता है.
ये भी पढ़ें : Kangana Ranaut: जावेद अख्तर मानहानि केस की सुनवाई 14 सितंबर तक टली, कंगना पर लटकी थी गिरफ्तारी की तलवार