बिहार में कोरोना के चलते बिड़ते हालात पर पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) ने नीतीश सरकार (Nitish kumar ) को जमकर फटकार लगाई है. मंगलवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार के कोरोना संक्रमण (Corona) से निपटने की नीति पर गहरी नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार के तरफ से अब तक जो भी एक्शन प्लान दिए वे आधे-अधूरे और अप टू मार्क नही हैं. कोर्ट ने कहा कि बार-बार कोर्ट के आदेश के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होना शर्म की बात है, इसके अलावा सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से नाराज कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए सेना तक से मदद लेने की बात कह डाली. हाईकोर्ट ने कहा कि अगर राज्य सरकार से स्वास्थ्य सेवा नहीं सुधर रही हौ तो उसे सेना को सौंप दी जानी चाहिए. अब इस मामले में 6 मई को सुनवाई होगी.