Pataudi Hate Speech: भड़काऊ भाषण देने वाला गोपाल पुलिस की गिरफ्त में

Updated : Jul 12, 2021 21:20
|
Editorji News Desk

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia University) के बाहर प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी (Jamia Firing) करने वाले गोपाल शर्मा उर्फ (Hate Speech) को पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसे हरियाणा के पटौदी से गिरफ्तार किया है.

दरअसल पटौदी में 4 जुलाई को एक महापंचायत के दौरान गोपाल ने काफी भड़काऊ बातें कही थी, जिस पर विवाद भी हुआ था और उसकी गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी. 
गोपाल ने भड़काऊ भाषण देते हुए कहा था पटौदी से उन आतंकवादियों और जिहादी मानसिकता के लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि गोपाल अगर CAA के समर्थन में 100 किमी जामिया जा सकता हूं तो पटौदी ज्यादा दूर नहीं ये मुकदमा जमालपुर गांव के रहने वाले दिनेश की ओर से दर्ज कराया गया था इस शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा था कि इस शख्स ने काफी भड़काऊ भाषण दिया था, जिससे दंगे भड़क सकते थे और कानून व्यवस्था खराब हो सकती थी.

हालांकि बाद में गोपाल ने अपने बयानों पर सफाई दी, खासकर मुस्लिम लड़कियों के अपहरण संबंधी बयान को लेकर उसने कहाकि गर्मी के असर की वजह से वो वह सब बोल गया जो उसे नहीं बोलना चाहिए था.बताया जा रहा है कि जामिया के बाहर फायरिंग के वक्त गोपाल बालिग नहीं था इसलिए छूट गया, लेकिन अब उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है.

Love JihadJamia Millia Islamiashooter

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?