झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने पिछले महीने पेरिस में हुए तीरंदाजी विश्व कप की तीसरे स्टेज में तीन गोल्ड मेडल जीतने वाली देश की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) को 50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की. दीपिका कुमारी के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला टीम की तीरंदाज अंकिता भक्त और कोमोलिका बारी को भी सीएम ने 20-20 लाख रुपए देने का ऐलान किया, जबकि कोच पूर्णिमा माहतो को 12 लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की.
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में गोल्ड जीतने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए, सिल्वर मेडल जीतने पर 1 करोड़ रुपए और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 75 लाख रुपए नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया.