बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी नई नवेली कार के मजे ले रहे हैं. उन्होंने हाल ही में लेम्बोर्गिनी ख़रीदी है जिसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपए है. कार्तिक ने कार ड्राइव करने से पहले मीडिया के कैमरे के सामने उसे झुककर प्रणाम किया.
दूसरी तरफ प्रीति ज़िंटा(Preity Zinta) को मुंबई में जिम के बाहर स्पॉट किया गया. इस मौके पर उनकी तस्वीरें लेने पहुंचे फोटोग्राफर्स से प्रीति ज़िंटा ने अपील की है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) इन दिनों मुंबई में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. ऐसे में मीडिया के कैमरे में स्पॉट हुई तमन्ना ने साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की बधाई दी.