जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. DGP के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कम से कम 57 युवा, जो 2017 और 2018 में या तो टूरिस्ट वीजा या स्टडी वीजा पर पाकिस्तान गए थे, आतंकी बन गए. इनमें से कुछ आतंकी बनकर हथियारों के साथ कश्मीर भी लौटे हैं.
दिलबाग सिंह के मुताबिक इनकी संख्या 30 के आसपास है जिसमें से 17 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है.
ये भी पढ़ें: Afghanistan: मुल्क़ से अपने नागरिकों को निकालेगा भारत, वापस लाने के लिए भेजा विशेष विमान
राजौरी में पत्रकारों से बात करते हुए दिलबाग सिंह ने ये खुलासे किए. उनके मुताबिक पाकिस्तान (Pakistan) से कश्मीर लौटे इन नौजवानों से 13 अब भी कश्मीर में सक्रिय हैं.
उन्होंने बताया कि कश्मीर से पाकिस्तान गए 17 लड़के अब भी पाकिस्तान में ही मौजूद हैं. यही वजह है कि हाल के दिनों में अधिकारियों ने कश्मीरी छात्रों को पढ़ाई के लिए पाकिस्तान जाने की मंजूरी देने में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है.
कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने कहा कि मुझे नहीं पता कि जम्मू-कश्मीर के छात्र किस स्थिति और परिस्थितियों में पाकिस्तान में रहते हैं, लेकिन अगर वे आतंकवादी के रूप में लौटते हैं तो ये साफ है कि हम ठोस एक्शन लेंगे.