Pakistan के क्वेटा में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 3 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल भी

Updated : Sep 05, 2021 20:09
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान (Pakistan) में बलूचिस्तान के क्वेटा (Quetta) में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि घायलों को शेख जैद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने इस बात की पुष्टि की है कि इस धमाके में एक चेक पोस्ट को निशाना बनाया गया.

ये भी पढ़ें । Taliban ने मसलों के तर्कशील हल का संकेत दिया, उनसे हमारा संपर्क सीमित: विदेश सचिव

मिली जानकारी के मुताबिक आत्मघाती हमलावर ने अपनी मोटरसाइकिल से कानून प्रवर्तन एजेंसी के वाहन को टक्कर मारी जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ. हमले के बाद CTD की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकठ्ठा किए और अब उसकी तरफ से जांच जारी है.

PakistanBaluchistan

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?