रावलपिंडी में पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट ड्रॉ, बारिश ने मजा किया किरकिरा

Updated : Dec 15, 2019 20:47
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान में 10 साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई थी. लेकिन, उसका अंत वैसा नहीं हुआ जैसा वहां की आवाम ने चाहा होगा. रावलपिंडी में खेले सीरीज़ के पहले टेस्ट का ज्यादातर खेल बारिश से धुल गया. दोनों टीमों की दूसरी इनिंग तो छोड़िए पहली इनिंग भी ढंग से पूरी नहीं हो पाई. श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 308 रन बनाकर घोषित की थी. जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली इनिंग जहां तक खेली वहां तक उसने 2 विकेट पर 252 रन बना लिए थे. बारिश के विलेन बनने से ड्रॉ हुए रावलपिंडी टेस्ट में दर्शकों के लिए बाबर आजम और आबिद अली के शतक ही थे जो थोड़े सुकून देने वाले रहे.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंकाPAKvsSLrainबाबर आजमबारिशBabar AzamRawalpindi Testरावलपिंडी टेस्टआबिद अली

Recommended For You