Pegasus: पाक मीडिया में इमरान के फोन की हैकिंग की खबरें, पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

Updated : Jul 20, 2021 15:10
|
Editorji News Desk

पेगासस जासूसी कांड (Pegasus Snooping) को लेकर भारत में हंगामा मचा हुआ है, संसद से लेकर सड़क तक पत्रकारों और विपक्ष के नेताओं की जासूसी को लेकर सियासी बयानों की बौछार जारी है, ऐसे में पाकिस्तानी मीडिया में पीएम इमरान खान (Imran Khan) के फोन की भी कथित जासूसी की बातें सामने आई हैं, इसे लेकर पाकिस्तान भारत पर ना सिर्फ आरोप लगा रहा है बल्कि ये भी कह रहा है कि वो ये मसला सही प्लैटफॉर्म पर उठाएगा. पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने खान के फोन की जासूसी को लेकर डॉन न्यूज़ को बताया कि पाकिस्तान सरकार भारत द्वारा हैकिंग के ब्योरे का इंतजार कर रही है और एक बार ज्यादा डिटेल पता लगने के बाद इस मुद्दे को उचित मंचों पर उठाया जाएगा.

इससे पहले चौधरी ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर चिंता जताई थी, उन्होंने कहा था कि भारत सरकार की ओर से इजरायली सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए पत्रकारों, विपक्षी नेताओं, और राजनेताओं की जासूसी करने की खबरें चिंताजनक हैं. दरअसल पाकिस्तान के डॉन अखबार के मुताबिक भारत के कम से कम एक हजार नंबर सर्विलांस लिस्ट में थे, इनमें से कई सौ नंबर पाकिस्तान के हैं और इन्हीं में से एक नंबर इमरान खान का है.

ये भी पढ़ें: Pegasus scandal: प्रशांत किशोर ने 5 बार फोन बदले, सबने कहा- ये आजादी पर हमला

PegasusPakistanImran

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?