FATF में आज पाकिस्तान की परीक्षा, और बढ़ेंगी मुश्किलें

Updated : Oct 18, 2019 13:16
|
Editorji News Desk

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF में आज पाकिस्तान का इम्तिहान है. आज दोपहर साढ़े तीन बजे FATF की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का पता चल जाएगा कि संस्था ने पाकिस्तान पर क्या फैसला लिया है. इतना तय है कि पाकिस्तान यदि ब्लैक लिस्ट में जाने से बच भी गया तो उसे सख्त पाबंदियों को झेलना होगा. FATF की पांच दिनों तक चली बैठक में चीन, तुर्की और मलेशिया ने उसका समर्थन किया है. चीन अभी इस संस्था का अध्यक्ष भी है. इसलिए समझा जा रहा है कि पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में ही रहेगा. हालांकि, उसे ग्रे लिस्ट में रहते हुए भी फरवरी 2020 में एक बार फिर FATF की बैठक में परीक्षा देनी होगी

पाकिस्तानFATF

Recommended For You