भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (Pakistan PM) इमरान खान (Imran Khan) ने चौंकाने वाला बयान दिया है. शुक्रवार को उज्बेकिस्तान में चल रही सेंट्रल साउथ एशिया कॉन्फ्रेंस (Central-South Asia conference) में पहुंचे इमरान से जब न्यूज एजेंसी ANI ने सवाल किया गया कि क्या आतंकवाद और बातचीत एकसाथ चल सकते हैं. इस सवाल पर इमरान खान ने कहा कि हम भारत के साथ रिश्तों को बेहतर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन आरएसएस की विचारधारा बीच में आ गई है.
हालांकि जैसे ही रिपोर्टर से इमरान खान से तालिबान को लेकर सवाल पूछा.. तो सवाल का जवाब देने की बजाय इमरान खान भागते हुए नजर आए और उन्होंने चुप्पी साध ली.
ये भी पढ़ें: सदाबहार दोस्त चीन भी रूठा इमरान सरकार से, CPEC की बैठक रद्द