अपने जमाने के दिग्गज एक्टर्स दिलीप कुमार(Dilip Kumar) और राज कपूर(Raj Kapoor) के पेशावर में मौजूद पुश्तैनी घरों को म्यूजियम में तब्दील करने का रास्ता साफ हो गया है. पाकिस्तान (Pakistan) की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने दोनों अभिनेताओं के पैतृक घर खरीदने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
सरकार ने राज्य के भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 1894 के एक आवश्यक सेक्शन (धारा) को लागू किया है, जो सरकार को आपातकालीन आधार पर दोनों घरों पर कब्जा करने के लिए अधिकृत करता है.
बता दें दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर के मालिक ने जहां इसके लिए 25 करोड़ रुपए की मांग की थी, वहीं राज कपूर के पुश्तैनी घर के मालिक ने 200 करोड़ की डिमांड रखी थी. स्थानीय सरकार का कहना था कि मकान मालिक काफी अधिक पैसों की मांग कर रहे थे और इन परिसरों की महत्ता की वजह से ब्लैकमेल कर रहे थे.