Pakistan warns Afghanistan: तालिबान का वर्चस्व बढ़ा तो बंद कर देंगे सीमा: शाह महमूद कुरैशी

Updated : Jun 28, 2021 09:39
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी(Pakistan Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद कर देने की चेतावनी दी है. पाकिस्तान के मुल्तान शहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुरैशी ने कहा कि अमेरिका के अफगानिस्तान(US Pulls out of Afghanistan) से वापस जाने के बाद वहां हिंसा और अराजकता पैदा हो सकती है. साथ ही तालीबान(Taliban) का वर्चस्व और बढ़ जाएगा. पाकिस्तान पहले ही 35 लाख अफगान शरणार्थियों को पनाह दे चुका है अब और को नहीं देगा. कुरैशी के मुताबिक उनके लिए अपने देश का हित सर्वोपरि है जिसके लिए वो अफगानिस्तान से सटी सीमा को बंद कर देंगे. कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान देश में शांति के कूटनीतिक प्रयास जारी रखेगा और इसके लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए नेतृत्व का स्वागत करता रहेगा.

बता दें कि बीते कुछ हफ्तों में तालिबान ने दक्षिणी और उत्तरी अफगानिस्तान के कई जिलों पर कब्जा किया है. साथ ही सुरक्षाबलों से समर्पण करवाने और उनके हथियार और सैन्य वाहनों को जब्त करने की कोशिशों में लगा रहता है.

TalibanPakistanShah Mehmood Qureshi

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?