पाकिस्तान क्रिकेट में अब ऐसा करना अपराध, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Updated : Jun 19, 2020 08:31
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान में मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग को अब अपराध माना जाएगा. इसके लिए कठोर दंड के प्रावधान होंगे, जिनमें जेल भी शामिल होगा. पाक प्रधानमंत्री और PCB के मुख्य संरक्षक इमरान खान ने इसे लेकर नए कानून को मंजूरी दे दी है. अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ICC की भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता का पालन करता था, जिसमें सजा का प्रावधान बेहद कमजोर है . PCB के सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष एहसान मनी जब इंग्लैंड दौरे की अनुमति लेने के लिए इमरान खान से मुलाकात करने गए थे, तभी इस मसौदे को भी हरी झंडी मिली थी.

 

Imran KhanMatch fixingSpot FixingPCBएहसान मनीEhsaan Maniइमरान खानपाकिस्तान क्रिकेटमैच फिक्सिंगपीसीबीPakistan cricket

Recommended For You