जैश सरगना मसूद अजहर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Updated : Jan 07, 2021 22:16
|
Editorji News Desk

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ पाकिस्तान की एक अदालत ने गुरुवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. टेरर फंडिंग के एक मामले में सुनवाई के दौरान मसूद समेत जैश के कुछ सदस्यों के खिलाफ वारंट जारी हुआ. पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट की ओर से आरोप लगाने के बाद, मामले को लेकर सुनवाई हुई और वारंट जारी किये गए. माना जाता है कि अजहर अपने पैतृक शहर बहावलपुर में एक सेफ जगह में छिपा है. भारत में फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने आतंकवाद के टेरर फंडिंग पर कार्रवाई शुरू की थी और लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर गुजरांवाला में जैश के 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था.

 

 

 

गिरफ्तारीcourtJeMजैश-ए- मोहम्मदपाकिस्तानमसूदआतंकी

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?