सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी का कहना है कि उनके दौर में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से ज़्यादा उन्हें टार्गेट किया जाता था. उन्होंने सवाल उठाया कि उनके कार्यकाल में बवाल करने वाले अब कहां हैं? निहलानी ने ये बातें टाइम्स नाउ से कहीं. बता दें कि निहलानी सेंसर बोर्ड के सबसे विवादित प्रमुखों में शामिल रहे हैं. इन्हीं विवादों की वजह से उन्हें 2017 के अगस्त में उनके पद से हटा दिया गया जिसके बाद उनकी जगह प्रसून जोशी ने ली.