Maharashtra Health Minister राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने कहा है कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है. टोपे के मुताबिक राज्य सरकार ने कोर्ट को भी एफिडेविट दाखिल कर यह जानकारी दी है. अपने बयां में टोपे ने ये भी जोड़ा कि महाराष्ट्र को जितना ऑक्सीजन चाहिए था वो 100% ऑक्सीजन उद्योगों से निकालकर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के रूप में उपलब्ध करवाया गया.
इससे पहले स्थानीय अधिकारियों ने कहा था कि इस साल अप्रैल में नासिक में एक ऑक्सीजन भंडारण संयंत्र (Oxygen Storage plant) में रिसाव के कारण एक अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हुई थी. इस हादसे के कारण 22 मरीजों की मौत हो गई थी. उस समय टोपे ने कहा था कि लापरवाही का पता लगाने के लिए इस घटना की जांच की जाएगी.