जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन में एक बार फिर से ऑक्सफर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है. यूरोपियन यूनियन की ड्रग रेग्युलेटरी संस्था ने एस्ट्राजेनेका को सुरक्षित वैक्सीन बताया है. इन देशों में पहले से एस्ट्रजेनेका वैक्सीन दी जा रही थी लेकिन लोगों में इसके साइड इफेक्ट नजर आने लगे. जिसके बाद इस वैक्सीन पर रोक लगा दी गई. वैक्सीन लेने वाले लोगों के शरीर पर खून के थक्के उभर आए थे. ऑक्सफर्ड एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को WHO से भी क्लीन चिट मिल चुकी है. वहीं ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मास्यूटिकल्स कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अपने बयान में कहा था कि एक करोड़ से ज्यादा टीका लाभार्थियों की समीक्षा की गई और यह कोविड -19 वैक्सीन उपयोग के लिए पूरी तरह से सुरक्षित पाई गई.