PM Cares Fund से पंजाब के एक मेडिकल कॉलेज को दिए 80 वेंटिलेटर्स में से 62 में तकनीकी समस्या

Updated : May 13, 2021 16:57
|
Editorji News Desk

पंजाब के एक मेडिकल कॉलेज ने दावा किया है कि PM Cares Fund के तहत उन्हें गए कुछ वेंटिलेटर्स (Ventilator) खराब निकले हैं. फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (Guru Gobind Singh Medical College and Hospital) प्रबंधन का कहना है कि पीएम केयर्स फंड के जरिये उन्हें 80 वेंटिलेटर मिले थे, जिसमें से 62 खराब निकले हैं. डॉक्टरों का कहना है कि ये वेंटिलेटर एक या दो घंटे के इस्तेमाल के बाद अपने आप ही बंद हो जाते हैं. वहीं, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी (Baba Farid University) के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर का कहना है कि अस्पताल में इस समय 42 वेंटिलेटर सही हालत में हैं. पीएम केयर फंड से 82 वेंटिलेटर मिले थे जिसमें से 62 वेंटिलेटर खराब पड़े हैं.

बताया जा रहा है कि ये वेंटिलेटर एजीवीए हेल्थ केयर (AgVa Healthcare) की तरफ से पीएम केयर्स फंड के तहत कॉलेज को दिए गए थे. मशीनों में आ रही इस तकनीकी दिक्कत को ठीक करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है. वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में पीएम केयर्स फंड से भेजे गए वेंटिलेटरों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वेंटिलेटर्स को स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के पास जरूरी संख्या में तकनीकी स्टाफ ही उपलब्ध नहीं है.

VentilatorPM Cares Fund

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या