Oscars: शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में करिश्मा देव की 'बिट्टू' हुई शॉर्टलिस्ट, भावुक हुईं ताहिरा कश्यप

Updated : Feb 10, 2021 13:06
|
Editorji News Desk

93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के 9 कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट फिल्मों की लिस्ट अकैडमी ऑफ मोशन आर्ट्स एंड साइंसेज ने जारी कर दी है. करिश्मा देव दुबे की डायरेक्शन में बनी ‘बिट्टू’ को Live Action Short Film कैटेगरी में शॉर्ट लिस्ट किया गया है. इस कैटेगरी के लिए दुनियाभर की कुल 174 फिल्मों ने क्वालिफाई किया था, जिनमें से 10 को चुना गया है. ‘बिट्टू’ स्कूल में पढ़ने वाली 2 बच्चियों की दोस्ती की कहानी है. एकता कपूर, ताहिरा कश्यप और गुनीत मोंगा की तिकड़ी ने इस फिल्म को सपोर्ट किया है. ताहिरा ने ये खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा- 'बिट्टू को अकेडमी अवॉर्ड में टॉप 10 में रखा गया है. मैं शांत नहीं रह सकती हूं. ये इंडियन वुमन राइजिंग के तहत हमारा पहला प्रोजेक्ट था. ये बहुत स्पेशल है. तुम बहुत आगे बढ़ो करिश्मा देव.' आपको बता दें कि 93वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन्स का ऐलान 15 मार्च को होगा, तो वहीं अवॉर्ड सेरेमनी 25 अप्रैल को होगी. 

 

Oscar AcademyEkta KapoorTahira KashyapOscar

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब