कोविशील्ड के 11 करोड़ डोज के ऑर्डर, 28 अप्रैल को 100% रकम एडवांस में दी: केन्द्र

Updated : May 04, 2021 09:13
|
Editorji News Desk

कोरोना के टीकों की नई खरीद नहीं करने के आरोपों पर केन्द्र सरकार ने सफाई दी है. केन्द्र सरकार ने ऐसी रिपोर्ट्स को तथ्यहीन बताया है. दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि केंद्र ने दो वैक्सीन निर्माता कंपनियों को मार्च 2021 में ही आखिरी ऑर्डर दिया था. अब सरकार ने अपनी सफाई में आंकड़े पेश किए हैं. जिसके मुताबिक सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया को इस साल मई, जून और जुलाई महीनों में कोविशील्ड वैक्सीन की 11 करोड़ खुराकों के लिए ऑर्डर दिया गया है. यहां तक इसके लिए सरकार कंपनी को सौ फीसदी रकम एडवांस में दे दी है. जो 1732.50 करोड़ रुपये हैं. ये रकम 28 अप्रैल को ही कंपनी को जारी कर दी गई थी. कोविशील्ड वैक्सीन की 10 करोड़ खुराकों की आपूर्ति के लिए दिए गए पिछले आदेश के बाद से 3 मई 2021 तक कंपनी से 8.774 करोड़ खुराक मिल चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिर राज्यों को अब तक 16.54 करोड़ वैक्सीन मुफ्त में दी गई है. केन्द्र और राज्यों के पास अब भी 78 लाख से अधिक खुराक मौजूद है. अगले तीन में 56 लाख खुराकें और मिल जाएंगी.

GovtvaccineCOVISHIELD

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?