Orang National Park: असम सरकार ने ओरंग नेशनल पार्क से हटाया राजीव गांधी का नाम

Updated : Sep 02, 2021 07:59
|
Editorji News Desk

देश में इन दिनों नाम बदलने की परंपरा जोर पकड़ चुकी है...अब असम सरकार ने ओरंग नेशनल पार्क (Orang National Park) से  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi) का नाम हटाने का फैसला किया है। संसदीय मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका (Piyush Hazarika) ने बुधवार को इसका ऐलान किया.  उन्होंने कहा कि ओरंग नाम आदिवासी समुदाय से जुड़ा है लिहाजा कैबिनेट ने राजीव गांधी ओरंग नेशनल पार्क का नाम बदलकर ओरंग नेशनल पार्क करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें:  Cow as National Animal: इलाहाबाद हाई कोर्ट का सुझाव- गाय को घोषित किया जाए 'राष्ट्रीय पशु'

हालांकि असम टी ट्राइब स्टूडेंट्स एसोसिएशन (Assam Tea Tribe Students Association) के अध्यक्ष धीरज गोवाला ने कहा कि हमारी तरफ से राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलने की कोई मांग नहीं की गई थी. गोवाला ने कहा कि देशभर में इस तरह का नाम परिवर्तन बीजेपी सरकारों के अभियान का हिस्सा है. बेहतर होता कि सरकार हमारी मुख्य मांगों जैसे चाय जनजातियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने, चाय बागान श्रमिकों के दैनिक वेतन में वृद्धि आदि पर ध्यान केंद्रित करे. दूसरी तरफ कांग्रेस ने कहा है कि यह बीजेपी द्वारा देश और राज्य के लिए राजीव गांधी के योगदान को मिटाने का एक और प्रयास है. असम कांग्रेस की मीडिया प्रभारी बोबीता शर्मा ने कहा कि वे नाम बदल सकते हैं, लेकिन राजीव गांधी के योगदान को मिटा नहीं सकते.

AssamRajiv Gandhi

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या