विपक्षी दलों का विजय चौक तक मार्च, राहुल बोले- 60% जनता की आवाज को कुचला

Updated : Aug 12, 2021 12:52
|
Editorji News Desk

राज्यसभा में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में देश के 15 विपक्षी दलों (Opposition Party March) ने संसद से लेकर विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला...विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया और किसानों की मांगे मानने की मांग की.

इस मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) भी शामिल हुए . राहुल ने कहा कि हमें संसद के अंदर नहीं बोलने दिया जा रहा है इसलिए हम मीडियो मुखातिब हुए हैं. ये लोकतंत्र की हत्या है. संसद सत्र खत्म हो गया है. देश के 60 फीसदी जनता इस बात को लेकर चिंतित है कि संसद नहीं चली और देश के 60% लोगों की आवाज को कुचला गया है.
वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि बुधवार को संसद में जो महिला सांसदों के साथ हुआ हमें ऐसा लगा जैसे हम पाकिस्तान बॉर्डर पर खड़े हों. राजद सांसद मनोज झा बोले हमें संसद के अंदर बोलने की अनुमति नहीं मिली. हमने विदेशों में मार्शल लॉ के बार में सुना था लेकिन हमने संसद के अंदर इसे देख भी लिया है. सत्ता का अहंकार खुलकर सामने आया है.
बता दें कि विपक्षी दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधमंडल उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात करेगा. इसके अलावा संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी भी उपराष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले हैं.

Opposition leadersRahul Gandhiparliament

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'