केरल: विवादित कानून को मंज़ूरी, अपमानजनक पोस्ट पर 5 साल तक की जेल

Updated : Nov 22, 2020 17:16
|
Editorji News Desk

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की ओर से केरल सरकार के एक विवादित कानून को मंज़ूरी देने के बाद राजनीति तेज हो गई है. इस कानून के मुताबिक अब अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट डालने पर पांच साल तक की सज़ा हो सकती है. कानून को लेकर केरल सरकार अब विपक्ष के निशाने पर आ गई है, कांग्रेस  नेता पी चिदंबरम ने इस पर हैरानी जताते हुए ट्वीट किया है कि सीपीएम महासचिव इस फैसले का बचाव कैसे करेंगे. विपक्ष का मानना है
कि इस कानून के जरिए अभिव्यक्ति की आजादी छीनने की कोशिश की जा रही है, वहीं सीएम पिनयारी विजयन ने कहा है कि 'पुलिस कानूनों में हुए बदलावों के बाद इसका फ्री स्पीच और मीडिया पर बेजा इस्तेमाल नहीं होगा और संविधान के दायरे में रहते हुए कोई भी कड़ी से कड़ी आलोचना करने के लिए आजाद है. सरकार की ये जिम्मेदारी है कि वो लोगों की स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करे

दरअसल केरल की लेफ्ट सरकार ऐसा कानून लेकर आई है जिसके तहत अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट डालने वाले लोगों को 5 साल की सजा और 10 हजार जुर्माना लगाने का प्रावधान है.

 

KeralaSocial Mediaसोशल मीडियाCPIMpoliceकेरल

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?