देश में कोरोना की तीसरी लहर (Third wave of Covid) की आशंका के बीच देश की 185 से ज्यादा जानीमानी हस्तियों ने खुला पत्र लिखा है. ये पत्र विपक्षी दलों को संबोधित है और इसमें कहा गया है कि सरकार लोगों की सलाह नहीं मान रही लिहाजा विपक्षी दल उस पर दबाव डालें.
इतिहासकार रोमिला थापर (Romila Thapar) और इरफान हबीब (Irfan Habib) तथा अर्थशास्त्री कौशिक बसु जैसे लोगों ने अपने पत्र में दूसरी लहर के दौरान सड़क पर मृतकों और नदियों में शवों के तैरने का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि इन तस्वीरों ने दुनिया के मन को झकझोर दिया है. इसके बावजूद केन्द्र सरकार ने ऐसा कार्य बल भी तैयार नहीं किया, जिसमें सभी पार्टियों, राज्य सरकारों, विशेषज्ञों और सिविल सोसाइटी के लोग साथ होकर इस संकट से निपटें.
इस पत्र पर हस्ताक्षर करनेवालों में मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित विजवाड़ा विल्सन, एमनेस्टी इंटरनेशनल के पूर्व महासचिव सलिल शेट्टी, UGC के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव थोराट, UPSC के पूर्व सदस्य पुरुषोत्तम अग्रवाल और JNU, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ सियेना (इटली), यूनिवर्सिटी ऑफ साउ पाउलो, यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के शिक्षक शामिल हैं.
यह भी पढ़ें | कोरोना से प्रभावित बच्चों के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, तय की जिम्मेदारी