दिग्गज टेक कंपनी वन प्लस 23 मार्च को भारत में अपनी वॉच लॉन्च करने जा रही है. वन प्लस के मुरीद लंबे अर्से से इसका इन्तजार कर रहे थे और अब ये सामने आया है कि ये वियरेबल डिवाइस 23 मार्च को बाजार में उतर जाएगा. इस वॉच को लेकर लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो इसमें बेसिक हेल्थ सेंसर जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम, एक्टिविटी ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर जैसे फीचर होंगे. बताया ये भी जा रहा है कि ये स्मार्ट वॉच सैमसंग के टाइजेन OS जैसे कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी. इसके अलावा इस स्मार्ट वॉच में Qualcomm Snapdragon 4100 SoC प्रोसेसर हो सकता है. बात कीमत की करें तो भारत में इसकी कीमत 20,000 रुपये के आस पास हो सकती है.