5G सपोर्ट वाला OnePlus 8T भारत में लॉन्‍च, फास्ट चार्जिंग में है कमाल

Updated : Oct 15, 2020 02:05
|
Editorji News Desk

प्रीमियम स्मार्टफ़ोन मेकर OnePlus ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 8T लॉन्च कर दिया है.
OnePlus 8T में बहुत कुछ नया है. ये 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 65 वॉट फास्ट चार्जिंग और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है. ये 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है जिसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है.
OnePlus 8T चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है. इसके साथ ही अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर इसमें दिया गया है. सेल्फी कैमरे को होल-पंच कटआउट में जगह मिली है. यहां पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है.
भारत में OnePlus के 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये रखी गई है. जबकि 12GB रैम वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है.
इस फोन की बिक्री 16 अक्टूबर से Amazon Prime मेंबर्स के लिए शुरू होगी. जबकि 17 अक्टूबर को ये Amazon India की वेबसाइट पर ओपन सेल में ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ मिलेगा.

5GOneplusOnePlus 8T

Recommended For You