Corona Update: लगातार चौथे दिन कोरोना के नए केस 50 हजार से कम, 24 घंटे में 1005 की मौत

Updated : Jul 01, 2021 11:30
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना की दूसरी लहर (Second Wave of Corona) भले ही कमजोर पड़ती दिख रही है लेकिन संकट अब भी टला नहीं है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं.

जिसके मुताबिक देश में 24 घंटे में 48 हजार 786 नए केस आए जबकि 1005 मरीजों की मौत हुई. ये देश में लगातार चौथा दिन है जब कोरोना के मामले (Cases of Corona) 50 हजार से कम आए हैं. हालांकि तीन दिनों बाद देश में मौतों की संख्या एक हजार को पार कर गई है.

इससे पहले सोमवार को 46148, मंगलवार को 37566 और बुधवार को 45951 कोरोना केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 61,588 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कुल 13,807 एक्टिव केस कम हो गए.है.

वैक्सीनेशन की बात करें तो इस मोर्चे पर फिर से कमी दर्ज की जा रही है. बुधवार को 24 घंटे में देश में 27.60 लाख टीके लगाए गए जिससे वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा बढ़कर 33 करोड़ 57 लाख के पार पहुंच गया है.

covid 19 deathcorona in india

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?