Onam 2021: शुरू हो गया ओणम का त्योहार, जानिये क्यों है ये त्योहार ख़ास

Updated : Aug 17, 2021 13:18
|
Editorji News Desk

Onam 2021 Date: केरल के प्रमुख त्योहारों में से एक ओणम के त्योहार की शुरुआत 12 अगस्त से हो चुकी है. हिंदी कैलेंडर के मुताबिक़, ओणम का पर्व हर साल भाद्र मास के शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है.

जबकि मलयालम कैलेंडर के अनुसार, यह पर्व चिंगम माह में मनाया जाता है, जो कि मलयालम कैलेंडर का पहला महीना है. विशेष रूप से यह त्योहार हस्त नक्षत्र से शुरू होकर श्रवण नक्षत्र तक चलता है.

ओणम 2021कब मनाया जाएगा? 

साल 2021 में यह पर्व 12 अगस्त 2021 से प्रारंभ होकर 23 अगस्त 2021 तक चलेगा. 21 अगस्त को ओणम का मुख्य त्योहार होगा. किसान यह पर्व अच्छी फसल होने एवं उपज में वृद्धि के लिए मनाते हैं.

राजा बलि के स्वागत में मनाया जाता है ओणम

यह त्योहार महाबली राजा बलि के स्वागत में मनाया जाता है. राजा बलि भक्त प्रह्लाद के पोते और भगवान विष्णु के भक्त थे. माना जाता है कि एक बार श्री हरि विष्णु वामन अवतार में राजा बलि के सामने आये और उन से तीन पग ज़मीन का दान मांगा.

राजा बलि बेहद दानी स्वभाव के थे, उन्होंने इसके लिए हामी भर दी तो श्री हरि विष्णु ने अपना विराट रूप ले लिया. उन्होंने एक पग से पूरी धरती और दूसरे पग से आकाश को नाप लिया. तीसरे पग के लिए जब कुछ नहीं बचा तो राजा बलि ने अपना शरीर अर्पित कर दिया. अब वो धरती पर नहीं रह सकते थे तो भगवान विष्णु ने उन्हें पाताल लोक जाने के लिए कहा.

मान्यता है कि श्रावण मास के श्रवण नक्षत्र में राजा बलि अपनी प्रजा को देखने धरती पर आते हैं. मलयालम में श्रवण नक्षत्र को ओणम कहते हैं इसी लिए इस पर्व का नाम भी ओणम पड़ गया

Onam 2021Onam

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी