अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मॉनसून सत्र में हुए हंगामे को लेकर अपनी बात रखी है.
उन्होंने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) और अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को लोकतंत्र का आदर्श राजनेता बताया है.
गडकरी ने मॉनसून सत्र में सांसदों के बर्ताव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अटल जी की राजनीतिक विरासत हमारी प्रेरणा है और नेहरू का भारत के लोकतंत्र में अहम योगदान है.
गडकरी ने कहा कि आज जो विपक्ष है वो कल सत्ता में भी आ सकता है, हमारे किरदार बदलते रहते हैं. सफल लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष (Opposition) का होना जरूरी है. नेहरु ने हमेशा ही वाजपेयी जी को इज्जत दी. वो हमेशा मजबूत विपक्ष की वकालत करते थे.