तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की जयंति पर कंगना रनौत ने एक बड़ी घोषणा की है. कंगना ने जयललिता पर बन रही फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा की. 'थलाइवी' के टाइटल से बन रही फिल्म की लीड कंगना खुद है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट की गई फिल्म की झलक में कंगना ने लिखा कि ये फिल्म इसी साल 23 अप्रैल को रिलीज़ होगी. उन्होंने जयललिता की बर्थ एनिवर्सी पर इसे उन्हें समर्पित किया.