दुनियाभर में लोग 3 जून का दिन Bicycle day के तौर पर मना रहे हैं. इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो उनकी और शाहरुख की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का है. इसमें दोनों साइकल चला रहे होते हैं, इसी दौरान काजोल साइकिल से गिर जाती हैं.
दरअसल, इस सीन के बारे में काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस ऐक्सीडेंट के बाद उनकी यादाश्त चली गई थी और वह किसी को नहीं पहचान पा रही थीं. इस वीडियो पर करण जौहर ने लिखा है- मुझे ये बहुत अच्छी तरह याद है. इसके बाद जो हुआ था, उसे भी नहीं भूल सकता.