WandaVision के बाद Marvel Universe के दो और सुपर हीरोज़ एक सीरीज़ में साथ नज़र आने वाले हैं. Marvel ने आने वाली सीरीज़ The Falcon and The Winter Soldier का ट्रेलर ड्रॉप किया है. ड्रॉप करते ही इसे 20 लाख के करीब लोग देख चुके हैं. WandaVision की तरह ये सीरीज़ भी Disney+Hotstar पर आ रही है. इसमें Falcon और Winter Soldier एक ऐसी ताकत से लड़ते दिखेंगे जो चाहती है कि सुपर हीरोज़ समाप्त हो जाए. ट्रेलर से तो यही लगता है कि Marvel Universe में कैप्टन अमेरिका का सफर समाप्त हो गया है. ये सीरीज़ मार्च में रिलीज़ होने वाली है.