जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'मुंबई सागा' का टीज़र रिलीज़ हो गया है. इसकी सबसे ख़ास बात ये है कि फिल्म से सुनील शेट्टी की बॉलीवुड में वापसी हो रही है. टीज़र में शेट्टी की बस झलक दिखी है लेकिन वो इसमें बेहद उम्दा दिख रहे हैं. फिल्म 1980 से 1990 की उन काल्पनिक घटनाओं पर आधारित है जिसकी वजह से मुंबई के कदम बॉम्बे बनने की ओर बढ़े. मार-धाड़-एक्शन से भरपूर ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.