मौसम विभाग ने ओडिशा (Odisha) में भारी बारिश (heavy rains) की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है. विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 7 जिलों में रेल अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
भुवनेश्वर IMD के अधिकारी उमाशंकर दास ने बताया कि, एक-दो जिलों में तो भारी से भारी बारिश की आंशका के साथ अचानक बाढ़ भी आ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक कम दबाव का क्षेत्र रविवार देर रात तक और तेज हो सकता है. जिसकी वजह से इन हिस्सों में अत्यधिक बारिश हो सकती है. ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ में भी इसका प्रभाव दिखने की आशंका है, यहां भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश की अनुमान है.