ओडिशा के कटक में सन अस्पताल की पांचवीं मंजिल में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई. अस्पताल में भर्ती मरीजों को आनन फानन में एम्बुलेंस के जरिए अन्य अस्पतालों में भर्ती किया गया. आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. फिलहाल किसी मरीज या अस्पताल के कर्मचारी के इस हादसे में हताहत होने की सूचना नहीं है. कटक के डीसीपी प्रतीक सिंह ने कहा है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.