पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे को जमानत मिल गई है. दोनों को गुरुवार को गोवा पुलिस ने पकड़ा था. दोनों गिरफ्तारी कैनकोना में चापोली डैम पर आपत्तिजनक वीडियो शूट करने के आरोप में हुई थी. हालांकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे बिना अदालत की अनुमति के गोवा से बाहर नहीं जा सकते हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को 20,000 रुपये प्रति व्यक्ति जमानत की राशि जमा करनी होगी.