न्यूजीलैंड (New Zealand) के पाकिस्तान (Pakistan) दौरा रद्द किए जाने के बाद PCB के अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. राजा ने इस मामले को ICC के समझ ले जाने की बात कही है. रमीज राजा ने कहा कि दौरे रद्द करने पर न्यूजीलैंड को इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को जवाब देना होगा.
Corona Vaccination: भारत ने 1 दिन में 2 करोड़ प्लस टीके का बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी के बर्थडे पर जुटी सरकार
रमीज ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह बेहद ही निराशाजनक दिन है. मुझे प्रशंसकों और हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत खेद है. सुरक्षा खतरे को लेकर दौरे से हटना बहुत निराशाजनक है. न्यूजीलैंड किस दुनिया में रह रहा है ?? न्यूजीलैंड को ICC में हमें जवाब देना होगा.
बता दें कि यह न्यूजीलैंड का पिछले 18 वर्षों में पाकिस्तान का पहला दौरा था. इस सीरीज (Pakistan vs New Zealand Series) में 3 वनडे और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने थे.