NYT Job Ad: क्या अमेरिकी अखबार भारत में एंटी-मोदी एक्टिविस्ट ढूंढ रहा, NYT के जॉब एड पर छिड़ी बहस ?

Updated : Jul 05, 2021 22:16
|
Editorji News Desk

NYT Job Ad: अमेरिकी अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स (NYT) के एक जॉब एड पर बहस छिड़ गई है. NYT ने साउथ एशिया बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के पद के लिए एक एड दिया है. ये नौकरी दिल्ली में होगी. पर इसके डिस्क्रिप्शन की कुछ बातें सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गई है.

दरअसल, NYT ने एड के जॉब डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि - 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शक्तिपूर्ण राष्ट्रवाद की वकालत कर रहे हैं जो देश की हिंदू बहुलता पर केंद्रित है. भारत का भविष्य अब चौराहे पर खड़ा है. प्रधानमंत्री मोदी का नजरिया देश के संस्थापकों के इंटरफेथ और मल्टीकल्चरल लक्ष्यों से उल्टा है. ऑनलाइन स्पीच और मीडिया डिस्कोर्स की पुलिसिंग करने की सरकार की बढ़ती कोशिश ने सुरक्षा, निजता और फ्री स्पीच के मुद्दों के लिए कठिन सवाल खड़े किए हैं'. 

न्यू यॉर्क टाइम्स के इस जॉब डिस्क्रिप्शन पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सीनियर एडवाइजर कंचन गुप्ता ने ट्विटर पर कहा - अमेरिकी अखबार साफ तौर पर 'एक एंटी-मोदी एक्टिविस्ट हायर करना चाहता है.' 

तो कुछ लोगों ने इस ऐड का समर्थन करते हुए कहा कि - 'इसमें वही लिखा गया है जो देश में हो रहा है, इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है.'

Narendra ModiNew York TimesNYT

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?