पति निखिल जैन से अलग होने की खबरों के बीच अब TMC सांसद और बंगाली अदाकारा नुसरत जहां (Nusrat Jahan) अपने बेबी बंप (baby bump) को लेकर सुर्खियों में हैं. बेबी बंप के साथ नुसरत की तस्वीरें वायरल (Viral) हो रही हैं. जिसके बाद मीडिया में उनके प्रेग्नेंट (Pregnant)होने की चल रही खबरों पर मुहर लग गई है. इन तस्वीरों में नुसरत लूज व्हाइट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. उनके साथ बंगाली एक्सट्रेस श्राबंती चटर्जी भी दिख रही हैं.
खबरों के मुताबिक, नुसरत 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं. हालांकि उनके पति या ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन (Nikhil jain) ने आरोप लगाया है कि अगर नुसरत प्रेग्नेंट हैं तो वो मेरा बच्चा नहीं है. निखिल का कहना है कि वो और नुसरत छह महीने से अलग हैं. खबर है कि नुसरत का बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता से अफेयर है, यश दासगुप्ता बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए. बता दें कि नुसरत और निखिल जैन ने 2019 में तुर्की में शादी की थी लेकिन वो मान्य नहीं थी, फिर भारत में इन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर नहीं कराई थी.